V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

करंट लगने से महिला हुई अचेत

 बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। फर्राटा पंखा में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला अचेत हो गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां पर इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरखेलपुर की है। सरखेलपुर गांव निवासी करमइता 40 पत्नी उदयराज आज कमरे में बच्चो को तेल मालिश करने जा रही थी। इससे घर के बरामदे में रखा फर्राटा पंखा कमरे में ले जाने लगी। उधर पंखे में करंट उतरा हुआ था। इससे करंट की चपेट में आने के कारण करमइता अचेत होकर गिर पड़ी। साथ ही उसकी हालत गंभीर हो गई। उसके गिरने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। साथ ही उसे पंखे से अलग किया। इसके बाद परिजन उसे फौरन निजी वाहन से इलाज के लिए सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम ले गए। वहां पर उसे भर्ती करके डाक्टरो ने इलाज शुरू किया। काफी देर बाद उसे होश आया। उसकी हालत में कुछ सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

 बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। फर्राटा पंखा में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला अचेत हो गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां पर इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरखेलपुर की है। सरखेलपुर गांव निवासी करमइता 40 पत्नी उदयराज आज कमरे में बच्चो को तेल मालिश करने जा रही थी। इससे घर के बरामदे में रखा फर्राटा पंखा कमरे में ले जाने लगी। उधर पंखे में करंट उतरा हुआ था। इससे करंट की चपेट में आने के कारण करमइता अचेत होकर गिर पड़ी। साथ ही उसकी हालत गंभीर हो गई। उसके गिरने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। साथ ही उसे पंखे से अलग किया। इसके बाद परिजन उसे फौरन निजी वाहन से इलाज के लिए सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम ले गए। वहां पर उसे भर्ती करके डाक्टरो ने इलाज शुरू किया। काफी देर बाद उसे होश आया। उसकी हालत में कुछ सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए।

Leave a Comment