V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमीनी रंजिश में पिता-पुत्र को पीटा, गंभीर

पीड़ित ने बाहरी लोगो से हमला कराने का लगाया आरो

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पंडित का पुरवा अहिना में जमीनी रंजिश को लेकर पिता पुत्र को पीटकर घायल कर दिया गया। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया है। उधर पीड़ित ने बाहरी लोगो को बुलाकर हमला कराने का आरोप लगाया है। पंडित का पुरवा अहिना गांव निवासी प्रेम प्रकाश तिवारी का जमीनी विवाद पड़ोसी इन्द्रकांत तिवारी से काफी दिनो से चल रहा है। आरोप है कि इन्द्रकांत तिवारी पक्ष से आज दिन में करीब 2 बजे दो वाहन से तमाम बाहरी लोग पहुंचे। साथ ही प्रेम प्रकाश तिवारी एवं परिजनो पर लाठी व डण्डे से हमला कर दिया। इससे प्रेम प्रकाश एवं उनके बेटे अरूण को गंभीर चोट आ गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण हमलावरो का वाहन तोड़ने लगे। इससे सभी वाहन समेत भाग गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां दोनो की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां पर दोनो की हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पीड़ित ने बाहरी लोगो से हमला कराने का लगाया आरो

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पंडित का पुरवा अहिना में जमीनी रंजिश को लेकर पिता पुत्र को पीटकर घायल कर दिया गया। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया है। उधर पीड़ित ने बाहरी लोगो को बुलाकर हमला कराने का आरोप लगाया है। पंडित का पुरवा अहिना गांव निवासी प्रेम प्रकाश तिवारी का जमीनी विवाद पड़ोसी इन्द्रकांत तिवारी से काफी दिनो से चल रहा है। आरोप है कि इन्द्रकांत तिवारी पक्ष से आज दिन में करीब 2 बजे दो वाहन से तमाम बाहरी लोग पहुंचे। साथ ही प्रेम प्रकाश तिवारी एवं परिजनो पर लाठी व डण्डे से हमला कर दिया। इससे प्रेम प्रकाश एवं उनके बेटे अरूण को गंभीर चोट आ गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण हमलावरो का वाहन तोड़ने लगे। इससे सभी वाहन समेत भाग गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां दोनो की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां पर दोनो की हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है।

Leave a Comment