सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव ढिंगवस में घरेलू विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी को पीटा। शोर मचाने पर गाली व जानलेवा धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। ढिंगवस गांव निवासी जगतपाल यादव की पत्नी मंजू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके देवर इन्द्रपाल यादव ने उसे घरेलू विवाद के चलते डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें