V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संदिग्ध दशा में अधेड़ की मौत

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पूरे मकन इटौरी निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। गांव पूरे मकन इटौरी निवासी रोहित पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया था कि बुधवार को शाम उसके पिता शिव प्रताप पाण्डेय 46 घर के सामने बरामदे में अचेत अवस्था में पाए गए थे। उन्हे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पिता ने अवगत कराया था कि उसक पिता की मौत स्वाभाविक नहीं हुई है। उसकी आशंका को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पूरे मकन इटौरी निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। गांव पूरे मकन इटौरी निवासी रोहित पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया था कि बुधवार को शाम उसके पिता शिव प्रताप पाण्डेय 46 घर के सामने बरामदे में अचेत अवस्था में पाए गए थे। उन्हे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पिता ने अवगत कराया था कि उसक पिता की मौत स्वाभाविक नहीं हुई है। उसकी आशंका को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

Leave a Comment