V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आटो गैरेज में लगी आग, तीन झुलसे

चार बाइक हुई क्षतिग्रस्त

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत सगरासुंदरपुर बाजार स्थित आटो गैरेज में आज दोपहर अचानक आग लग गई। इससे जहां हजारो रूपए का सामान नष्ट हो गया। वही तीन लोग झुलस गए। साथ ही आग की चपेट में आने से चार बाइके भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सगरासुंदरपुर बाजार में इलाके के शकूहाबाद निवासी आटो मिस्त्री पप्पू ने आटो गैरेज खोल रखा है। वह आज दोपहर एक बाइक ठीक कर रहा था। उसने बाइक में किक मारी तो वह आग का गोला बन गई। इससे गैरेज में भी आग लग गई। शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे तथा उनके काफी प्रयास से आग बुझ सकी। इस दौरान गैराज का काफी सामान जहां जलकर नष्ट हो गया। वही सलमान, आमिर एवं गुलजार आग की चपेट में आने से झुलस गए। साथ ही वहां पर खड़ी चार बाइके भी आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलो को स्थानीय निजी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

चार बाइक हुई क्षतिग्रस्त

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत सगरासुंदरपुर बाजार स्थित आटो गैरेज में आज दोपहर अचानक आग लग गई। इससे जहां हजारो रूपए का सामान नष्ट हो गया। वही तीन लोग झुलस गए। साथ ही आग की चपेट में आने से चार बाइके भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सगरासुंदरपुर बाजार में इलाके के शकूहाबाद निवासी आटो मिस्त्री पप्पू ने आटो गैरेज खोल रखा है। वह आज दोपहर एक बाइक ठीक कर रहा था। उसने बाइक में किक मारी तो वह आग का गोला बन गई। इससे गैरेज में भी आग लग गई। शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे तथा उनके काफी प्रयास से आग बुझ सकी। इस दौरान गैराज का काफी सामान जहां जलकर नष्ट हो गया। वही सलमान, आमिर एवं गुलजार आग की चपेट में आने से झुलस गए। साथ ही वहां पर खड़ी चार बाइके भी आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलो को स्थानीय निजी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Comment