V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मामा के घर आए युवक की नकदी व मोबाइल चोरी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नारायनपुर में मामा के घर आए युवक की नकदी एवं मोबाइल एक रिश्तेदार ने चुरा लिया। साथ ही सामान मांगने पर देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
लालगंज इलाके के गांव बोझवा निवासी वेदप्रकाश पुत्र अलगू ने जेठवारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह गांव नारायनपुर स्थित अपने मामा गुन्नू के यहां शादी में शामिल होने गया था। वहां पर मामा के दामाद ने उसका दो हजार रूपया नकद तथा कीमती मोबाइल चुरा लिया। जानकारी होने पर उससे अपना सामान मांगा तो देने से इंकार कर दिया। उसकी पत्नी वापस करने के लिए कहा फिर भी आरोपी ने सामान देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नारायनपुर में मामा के घर आए युवक की नकदी एवं मोबाइल एक रिश्तेदार ने चुरा लिया। साथ ही सामान मांगने पर देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
लालगंज इलाके के गांव बोझवा निवासी वेदप्रकाश पुत्र अलगू ने जेठवारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह गांव नारायनपुर स्थित अपने मामा गुन्नू के यहां शादी में शामिल होने गया था। वहां पर मामा के दामाद ने उसका दो हजार रूपया नकद तथा कीमती मोबाइल चुरा लिया। जानकारी होने पर उससे अपना सामान मांगा तो देने से इंकार कर दिया। उसकी पत्नी वापस करने के लिए कहा फिर भी आरोपी ने सामान देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment