V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी,

मौत पेड़ से लटका मिला शव

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुसफरा में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताया गया कि गांव कुसफरा निवासी अरबाज 22 पुत्र सिद्दीक शनिवार को शाम कही से घर वापस लौटा था। वह रात में घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित पेड़ के पास पहुंचा। साथ ही गले में फांसी का फंदा लगाकर पेड़ की डाल से झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह आज सुबह घर में नहीं दिखाई पड़ा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। उसी समय परिजनों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा तो रोने बिलखने लगे। इससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शव को नीचे उतरवाया। घटना का कारण बता पाने में परिजन असमर्थ रहे। हालांकि घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिसने आवश्यक पूंछताछ करने के बाद शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मौत पेड़ से लटका मिला शव

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुसफरा में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताया गया कि गांव कुसफरा निवासी अरबाज 22 पुत्र सिद्दीक शनिवार को शाम कही से घर वापस लौटा था। वह रात में घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित पेड़ के पास पहुंचा। साथ ही गले में फांसी का फंदा लगाकर पेड़ की डाल से झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह आज सुबह घर में नहीं दिखाई पड़ा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। उसी समय परिजनों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा तो रोने बिलखने लगे। इससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शव को नीचे उतरवाया। घटना का कारण बता पाने में परिजन असमर्थ रहे। हालांकि घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिसने आवश्यक पूंछताछ करने के बाद शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Comment