V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लायन्स क्लब के कैम्प में 219 का हुआ टीकाकरण

प्रतापगढ़। लॉयन्स इंटरनेशनल के प्रतापगढ़ के क्लब अवध,हर्ष,गौरव, एवं शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से 18़ आयुवर्ग के लिए कोविड  वैक्सीन टीकाकरण कैंप जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया जिसमें कुल 219 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसमें 45 से अधिक आयु वर्ग के लोग भी सम्मिलित रहे । कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार शुक्ला तथा जिला टीकाकरण प्रभारी डॉक्टर महेश सिंह ने फीता काटकर किया ।अधिकारी द्वय ने इस अवसर पर लायंस क्लब के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लायंस क्लब कोविड के इस कठिन समय में विविध रूपों में लोगों की सेवा कर रहा है । इस तरह के इन कैंपों के आयोजन से मानवता की सेवा को नया आयाम मिलता है । इस अवसर पर लायंस क्लब के रीजन चेयर पर्सन डॉक्टर पीयूष कांत शर्मा, कार्यक्रम निदेशक संतोष भगवन, जोन चेयर पर्सन पुष्पांजलि शुक्ला ,अध्यक्ष संतोष पाण्डे, क्षितिज श्रीवास्तव ,पंकज मिश्रा लक्ष्मी मिश्रा ,सचिव नीलेश मिश्रा कोषाध्यक्ष अमोलक सिंह अनीता पांडे उपस्थित रहे । मेडिकल टीम में प्रमुख रूप से खुशबू कुमारी, सुनीता देवी प्रशान्त पाल ,आकाशदीप शुक्ल शामिल रहे। लायंस परिवार के रामेश्वर पांडे ,अमरनाथ सिंह ,राजेश कुमार पाल,पूनम आहूजा ,शशि शर्मा, तनु मिश्रा , राजेंद्र मिश्रा दीनबंधु , राजेश मिश्रा ,अनूप मिश्रा दिनेश शर्मा ,पंकज शुक्ला आदि सम्मिलित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। लॉयन्स इंटरनेशनल के प्रतापगढ़ के क्लब अवध,हर्ष,गौरव, एवं शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से 18़ आयुवर्ग के लिए कोविड  वैक्सीन टीकाकरण कैंप जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया जिसमें कुल 219 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसमें 45 से अधिक आयु वर्ग के लोग भी सम्मिलित रहे । कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार शुक्ला तथा जिला टीकाकरण प्रभारी डॉक्टर महेश सिंह ने फीता काटकर किया ।अधिकारी द्वय ने इस अवसर पर लायंस क्लब के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लायंस क्लब कोविड के इस कठिन समय में विविध रूपों में लोगों की सेवा कर रहा है । इस तरह के इन कैंपों के आयोजन से मानवता की सेवा को नया आयाम मिलता है । इस अवसर पर लायंस क्लब के रीजन चेयर पर्सन डॉक्टर पीयूष कांत शर्मा, कार्यक्रम निदेशक संतोष भगवन, जोन चेयर पर्सन पुष्पांजलि शुक्ला ,अध्यक्ष संतोष पाण्डे, क्षितिज श्रीवास्तव ,पंकज मिश्रा लक्ष्मी मिश्रा ,सचिव नीलेश मिश्रा कोषाध्यक्ष अमोलक सिंह अनीता पांडे उपस्थित रहे । मेडिकल टीम में प्रमुख रूप से खुशबू कुमारी, सुनीता देवी प्रशान्त पाल ,आकाशदीप शुक्ल शामिल रहे। लायंस परिवार के रामेश्वर पांडे ,अमरनाथ सिंह ,राजेश कुमार पाल,पूनम आहूजा ,शशि शर्मा, तनु मिश्रा , राजेंद्र मिश्रा दीनबंधु , राजेश मिश्रा ,अनूप मिश्रा दिनेश शर्मा ,पंकज शुक्ला आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Comment