Logo

किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर किया गैंगरेप

दरिन्दो के चुंगुल से छूटकर छठे दिन पहुंची घर

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वरदैत कैथा डांडी में शौच को निकली किशोरी को गांव के एक युवक ने अगवा करके एक कमरे में बंधक बना लिया। साथ ही अपने दो साथियों के साथ उससे जबरन दुष्कर्म करने लगा। छठवे दिन किशोरी किसी तरह दरिन्दो के चंगुल से छूटकर घर पहुंची तथा परिजनो को घटना से अवगत कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वारदात कैथाडांड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया उसकी नाबालिग बेटी 15 विगत 3 जून को शाम करीब आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी। उसी समय गांव का एक युवक उसे जबरन उठा ले गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो उठे। साथ ही शक के आधार पर आरोपी के घर जानकारी करने गए। वहां आरोपी तो नहीं मिला परन्तु उसका पिता मौजूद था। उसने गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। साथ ही कहा कि कही सूचना दोगे तो गोली मार देंगे। वह जान बचाकर घर आ गया। इसके बाद 8 जून को किसी राहगीर के मोबाइल से बेटी ने फोन किया। साथ ही अपने मौजूदगी के स्थान की जानकारी दी। इसके बाद वह बेटी को घर लाया। वह काफी डरी व सहमी हुई थी। आज उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ तो घटना से अवगत कराया। उसने बताया कि गांव का आरोपी युवक जबरन ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया था। साथ ही अपने दो साथियों के साथ रोज बारी बारी जबरन दुष्कर्म करते थे। वह 8 जून को शाम शौच के बहाने वहां से निकली। इसके बाद एक राहगीर से उक्त स्थान का नाम पूंछा। उसने बताया कि यह सगरासुंदरपुर है। इसके बाद राहगीर के फोन से घर में जानकारी दी। पीड़ित पिता ने आज किशोरी के साथ थाने पर जाकर पुलिस को तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.