प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में कोविड 19 के सम्बंध में जागरूक कार्यक्रम का आयोजन जनपद के कोहंडौर साल्हीपुर कंजास सरौली समेत अन्य ग्राम पंचायतो में पराविधिक स्वयं सेवक युगेश कुमार तिवारी, शीला एवं पैनल अधिवक्ता तहसील सदर अरविन्द कुमार शुक्ला द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान समाजसेवी जयराम के सहयोग से मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोविड 19 के महामारी के आवश्यक बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें बच्चो बुजुर्गो से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई तथा सभी व्यक्तियो को ताजा एवं गर्म भोजन ग्रहण के साथ मौसमी एवं विटामिन सी की अधिकता वाले फलो को अपने खान पान में शामिल करने की सलाह दी गई। साथ ही निर्भय होक कोविड वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियो का सहयोग सराहनीय रहा।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































