V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बदमाशो ने चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटे

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गजेहड़ा जंगल के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट लिया। साथ ही चालक को रास्ते में उतारकर फरार हो गए। ट्रैक्टर मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खरवई निवासी फिरोज अहमद ने ट्रैक्टर खरीदा था। उसे इलाके के गांव चंघई पुर गांव निवासी गौतम चलाता था। बुधवार को देर शाम वह ट्रैक्टर से मिट्टी उताकर वापस आ रहा था। जब वह गजेहड़ा जंगल के पास पहुंचा तो बोलेरो सवार बदमाशो ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक गौतम को तमंचा सटाकर ट्रैक्टर की चाभी छीन लिया। साथ ही चालक का हाथ व पैर रस्सी से बांधकर बोलेरो में बैठा लिया। जबकि एक बदमाश ट्रैक्टर लेकर चला गया। इसके बाद बदमाशों ने बंधक बनाए गए ट्रैक्टर चालक को कटरा मेदनीगंज के पास उतार दिया तथा फरार हो गए। स्थानीय लोगो ने उसका हाथ व पैर खोल दिया। उसने ट्रैक्टर चालक को घटना की जानकारी दी। ट्रैक्टर मालिक ने उसके साथ थाने पर जाकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गजेहड़ा जंगल के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट लिया। साथ ही चालक को रास्ते में उतारकर फरार हो गए। ट्रैक्टर मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खरवई निवासी फिरोज अहमद ने ट्रैक्टर खरीदा था। उसे इलाके के गांव चंघई पुर गांव निवासी गौतम चलाता था। बुधवार को देर शाम वह ट्रैक्टर से मिट्टी उताकर वापस आ रहा था। जब वह गजेहड़ा जंगल के पास पहुंचा तो बोलेरो सवार बदमाशो ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक गौतम को तमंचा सटाकर ट्रैक्टर की चाभी छीन लिया। साथ ही चालक का हाथ व पैर रस्सी से बांधकर बोलेरो में बैठा लिया। जबकि एक बदमाश ट्रैक्टर लेकर चला गया। इसके बाद बदमाशों ने बंधक बनाए गए ट्रैक्टर चालक को कटरा मेदनीगंज के पास उतार दिया तथा फरार हो गए। स्थानीय लोगो ने उसका हाथ व पैर खोल दिया। उसने ट्रैक्टर चालक को घटना की जानकारी दी। ट्रैक्टर मालिक ने उसके साथ थाने पर जाकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment