V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रात के अंधेरे में बाउन्ड्री वाल गिराने की शिकायत

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र के गांव सोनाही निवासी उमा प्रसाद ओझा ने दबंग पड़ोसी पर रात के अंधेरे का लाभ उठाकर घर का बाउन्ड्री वाल गिराने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोनाही गांव निवासी उमा प्रसाद ओझा का आरोप है कि गांव के नन्हकू पाल से उसका जमीनी विवाद काफी दिनों चल रहा है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे नन्हकू पल के पक्ष से एक दर्जन लोग गहदाला एवं फावड़ा आदि लेकर पहुंचे तथा घर के पीछे बनी बाउन्ड्री बाल गिराने लगे। खट खट की आवाज सुनकर पत्नी के साथ बाउण्ड्री वाल के पास दौड़कर पहुंचे। इसके बाद दबंग आरोपी धमकी देते हुए चले गए। सूचना पाकर एसआई अमित मिश्रा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की। एसओ कंधई नीरज बालिया ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है तथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र के गांव सोनाही निवासी उमा प्रसाद ओझा ने दबंग पड़ोसी पर रात के अंधेरे का लाभ उठाकर घर का बाउन्ड्री वाल गिराने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोनाही गांव निवासी उमा प्रसाद ओझा का आरोप है कि गांव के नन्हकू पाल से उसका जमीनी विवाद काफी दिनों चल रहा है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे नन्हकू पल के पक्ष से एक दर्जन लोग गहदाला एवं फावड़ा आदि लेकर पहुंचे तथा घर के पीछे बनी बाउन्ड्री बाल गिराने लगे। खट खट की आवाज सुनकर पत्नी के साथ बाउण्ड्री वाल के पास दौड़कर पहुंचे। इसके बाद दबंग आरोपी धमकी देते हुए चले गए। सूचना पाकर एसआई अमित मिश्रा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की। एसओ कंधई नीरज बालिया ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है तथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment