V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बारिश से मिली थी राहत, अब उमस से होगी दिक्कत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बीते दिनों लगातार हुई रिमझिम बरसात से जहां लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। साथ ही मौसम भी खुशनुमा हो गया था। वही अब दिन में धूप होने के कारण वातावरण में उमस बढ़ने लगी है। साथ ही तापमान भी बढ़ने लगा है। इससे उमस भरी गर्मी के कारण लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। बताते चले कि दो दिन पूर्व लगातार तीन दिन रूक रूक कर रिमझिम बरसात हुई थी। आसमान में उमड़ रहे बादलो के कारण सूर्य देव को अपना तेवर दिखाने का मौका नहीं मिल रहा था। इस दौरान दवाएं भी चल रही थी। इससे मौसम आषाढ़ का महीना होने का एहसास दिला रहा था। तापमान में गिरावट होने के कारण रात के समय ठण्ड का एहसास भी हो रहा था। लोगो ने एसी, कूलर आदि चलाना बंद कर दिया था। अब बारिस जहां थम गई है। वही दिन के समय धूप भी होने लगी है। इससे तापमान में जहां बढ़ोत्तरी होने लगा है। वही गर्मी ने भी फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे अब वातावरण में उमस भी बढ़ने लगी है। हालांकि बारिश के समय सबसे अधिक दिक्कत शादी विवाह वाले घरो में हुई थी। लोगो ने बारिश के दौरान किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न किया था। मौसम के जानकारो का कहना है कि चक्रवाती तूफान पास के असर के कारण प्रदेश के कई हिस्सो में बादलो की आवाजाही रही। उस समय गरज के साथ तेज हवाएं भी चली थी। साथ ही बादलो ने बरसना शुरू कर दिया था। मौसम विभाग ने भी पहले से चेतावनी जारी कर दिया था कि बारिश हो सकती है। बारिश के बाद उमस भी बढ़ेगी। साथ ही उमस भरी गर्मी लोगो को परेशान करेगी। अब वातावरण में उमस बढ़ने लगी है। साथ ही आगामी दिनो में तापमान बढने से गर्मी में और इजाफा भी होगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बीते दिनों लगातार हुई रिमझिम बरसात से जहां लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। साथ ही मौसम भी खुशनुमा हो गया था। वही अब दिन में धूप होने के कारण वातावरण में उमस बढ़ने लगी है। साथ ही तापमान भी बढ़ने लगा है। इससे उमस भरी गर्मी के कारण लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। बताते चले कि दो दिन पूर्व लगातार तीन दिन रूक रूक कर रिमझिम बरसात हुई थी। आसमान में उमड़ रहे बादलो के कारण सूर्य देव को अपना तेवर दिखाने का मौका नहीं मिल रहा था। इस दौरान दवाएं भी चल रही थी। इससे मौसम आषाढ़ का महीना होने का एहसास दिला रहा था। तापमान में गिरावट होने के कारण रात के समय ठण्ड का एहसास भी हो रहा था। लोगो ने एसी, कूलर आदि चलाना बंद कर दिया था। अब बारिस जहां थम गई है। वही दिन के समय धूप भी होने लगी है। इससे तापमान में जहां बढ़ोत्तरी होने लगा है। वही गर्मी ने भी फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे अब वातावरण में उमस भी बढ़ने लगी है। हालांकि बारिश के समय सबसे अधिक दिक्कत शादी विवाह वाले घरो में हुई थी। लोगो ने बारिश के दौरान किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न किया था। मौसम के जानकारो का कहना है कि चक्रवाती तूफान पास के असर के कारण प्रदेश के कई हिस्सो में बादलो की आवाजाही रही। उस समय गरज के साथ तेज हवाएं भी चली थी। साथ ही बादलो ने बरसना शुरू कर दिया था। मौसम विभाग ने भी पहले से चेतावनी जारी कर दिया था कि बारिश हो सकती है। बारिश के बाद उमस भी बढ़ेगी। साथ ही उमस भरी गर्मी लोगो को परेशान करेगी। अब वातावरण में उमस बढ़ने लगी है। साथ ही आगामी दिनो में तापमान बढने से गर्मी में और इजाफा भी होगा।

Leave a Comment