V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खुदाई का सामान देने पर कारखाना मालिक को धमकाया

तमंचा व चाकू दिखाकर फैलाई दहशत

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव रामपुर भगदरा में खुदाई का सामान न देने पर दबंग ने कारखाना मालिक को जहां जानलेवा धमकी दी। वही तमंचा व चाकू दिखाकर दहशत फैला दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर जान व माल के सुरक्षा की मांग की है। रायपुर भगदरा निवासी गनेश कुमार गुप्ता ने गांव में ही एक कारखाना खोल रखा है। वह शुक्रवार को अपने कारखाना में मौजूद था। उसी समय गांव रामपुर निवासी एक व्यक्ति उसके कारखाने पर पहुंचा। साथ ही खुदाई करने का सामान मांगने लगा। गनेश ने खुदाई का सामान न होने की बात कहकर देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर दबंग उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही तमंचा व चाकू निकाल लिया। इसके बाद ताण्डव मचाते हुए चाकू व तमंचा लहराने लगा। इससे वहां पर दहशत फैल गई। शोर शराबा सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दबंग उसे जानलेवा धमकी देते हुए वापस चला गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की नामजद तहरीर देकर जान व माल के सुरक्षा की मांग की है। इस सम्बंध में रानीगंज कैथौला चैकी प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

तमंचा व चाकू दिखाकर फैलाई दहशत

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव रामपुर भगदरा में खुदाई का सामान न देने पर दबंग ने कारखाना मालिक को जहां जानलेवा धमकी दी। वही तमंचा व चाकू दिखाकर दहशत फैला दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर जान व माल के सुरक्षा की मांग की है। रायपुर भगदरा निवासी गनेश कुमार गुप्ता ने गांव में ही एक कारखाना खोल रखा है। वह शुक्रवार को अपने कारखाना में मौजूद था। उसी समय गांव रामपुर निवासी एक व्यक्ति उसके कारखाने पर पहुंचा। साथ ही खुदाई करने का सामान मांगने लगा। गनेश ने खुदाई का सामान न होने की बात कहकर देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर दबंग उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही तमंचा व चाकू निकाल लिया। इसके बाद ताण्डव मचाते हुए चाकू व तमंचा लहराने लगा। इससे वहां पर दहशत फैल गई। शोर शराबा सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दबंग उसे जानलेवा धमकी देते हुए वापस चला गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की नामजद तहरीर देकर जान व माल के सुरक्षा की मांग की है। इस सम्बंध में रानीगंज कैथौला चैकी प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment