V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विवाद में दबंगो ने अधेड़ को पीटा, की अभद्रता

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नूरपुर में दबंगो ने विवाद के चलते एक अधेड़ को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही दरवाजे पर तमंचा लहराते हुए अभद्रता करने के साथ ही धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को घटना की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नूरपुर निवासी रामनारायण सिंह 50 पुत्र रणवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आज गांव के एक दबंग से उसका विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते दबंग अपने साथियों के साथ लाठी डण्डा व सरिया आदि लेकर पहुंचा तथा उसके उपर हमला कर दिया। साथ ही पिटाई करके जख्मी कर दिया। इसके बाद दबंग तमंचा लेकर दरवाजे पर पहुंच गया। साथ ही अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। हल्ला गोहार मचाने पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद वह वापस चला गया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नूरपुर में दबंगो ने विवाद के चलते एक अधेड़ को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही दरवाजे पर तमंचा लहराते हुए अभद्रता करने के साथ ही धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को घटना की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नूरपुर निवासी रामनारायण सिंह 50 पुत्र रणवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आज गांव के एक दबंग से उसका विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते दबंग अपने साथियों के साथ लाठी डण्डा व सरिया आदि लेकर पहुंचा तथा उसके उपर हमला कर दिया। साथ ही पिटाई करके जख्मी कर दिया। इसके बाद दबंग तमंचा लेकर दरवाजे पर पहुंच गया। साथ ही अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। हल्ला गोहार मचाने पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद वह वापस चला गया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment