V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंग ने जबरन काट लिया हरा पेड़, विरोध पर पीटा

 =जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरापुर भीख में दबंग पड़ोसी ने जबरन एक व्यक्ति का हरा पेड़ काटकर गिरा दिया। इसका विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बरापुर भीख गांव निवासी अमित सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह के घर के पास महुआ का पुराना हरा पेड़ था। उसे गांव के एक दबंग ने जबरन काटकर गिरा दिया। अमित सिंह को आज सुबह घटना की जानकारी हुई तो विरोध जताने लगा। आरोप है कि इसी बात पर दबंग एवं उसके परिजनो ने अमित को लाठी व डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गोहार सुनकर तमाम ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

 =जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरापुर भीख में दबंग पड़ोसी ने जबरन एक व्यक्ति का हरा पेड़ काटकर गिरा दिया। इसका विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बरापुर भीख गांव निवासी अमित सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह के घर के पास महुआ का पुराना हरा पेड़ था। उसे गांव के एक दबंग ने जबरन काटकर गिरा दिया। अमित सिंह को आज सुबह घटना की जानकारी हुई तो विरोध जताने लगा। आरोप है कि इसी बात पर दबंग एवं उसके परिजनो ने अमित को लाठी व डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गोहार सुनकर तमाम ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Comment