V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बजबजाती नाली से नागरिकों का जीना दूभर

जौनपुर। नगर के ईशापुर वार्ड के अंतर्गत मोहल्ला बोदकरपुर में नाली आदि की साफ-सफाई न होने से मोहल्लेवासियों सहित राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ट्यूबवेल स्थित एवं  पब्लिक स्कूल के सामने बनी नगर पालिका की नाली को सफाईकर्मियों द्वारा साफ न किये जाने से नाली के जाम हो रहे हैं। इससे कई दिन से घरों का गन्दा पानी सड़कों पर आ रहा है। इसके चलते मोहल्लेवासियों के साथ उधर से गुजरने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ माह पूर्व सफाई अभियान में नगर विधायक व राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वयं इस मोहल्ले में सफाई अभियान में साफ सफाई के दौरान सम्बंधित अधिकरियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया था परन्तु उनके आदेशों का पालन केवल कुछ ही दिनों तक देखने को मिला। इस समय सफाईकर्मी महीनों गायब रहते हैं। क्षेत्रीय सभासद भी सहयोग नहीं कर रहे हैं जिसके चलते मोहल्ले में जलजमाव होने से बीमारियों के अलावा कोरोना जैसी महामारी फैलने की आशंका से यहां के लोग भयभीत हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। नगर के ईशापुर वार्ड के अंतर्गत मोहल्ला बोदकरपुर में नाली आदि की साफ-सफाई न होने से मोहल्लेवासियों सहित राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ट्यूबवेल स्थित एवं  पब्लिक स्कूल के सामने बनी नगर पालिका की नाली को सफाईकर्मियों द्वारा साफ न किये जाने से नाली के जाम हो रहे हैं। इससे कई दिन से घरों का गन्दा पानी सड़कों पर आ रहा है। इसके चलते मोहल्लेवासियों के साथ उधर से गुजरने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ माह पूर्व सफाई अभियान में नगर विधायक व राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वयं इस मोहल्ले में सफाई अभियान में साफ सफाई के दौरान सम्बंधित अधिकरियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया था परन्तु उनके आदेशों का पालन केवल कुछ ही दिनों तक देखने को मिला। इस समय सफाईकर्मी महीनों गायब रहते हैं। क्षेत्रीय सभासद भी सहयोग नहीं कर रहे हैं जिसके चलते मोहल्ले में जलजमाव होने से बीमारियों के अलावा कोरोना जैसी महामारी फैलने की आशंका से यहां के लोग भयभीत हैं।

Leave a Comment