V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक अनियंत्रित होकर गड्डे में गिरा युवक गंभीर रूप से घायल

पटटी,प्रतापगढ़ । बाइक से अपने ननिहाल जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर चिलबिला-पट्टी मार्ग के किनारे टेलीफोन विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के भनईपुर गांव निवासी अभिषेक यादव उम्र 21 वर्ष उर्फ बॉबी यादव पुत्र गिरधारी लाल कधंई थाना क्षेत्र के दारिमाधव गांव के पास मिलाप एचपी गैस गोदाम के पास टेलीफोन विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर चली गई जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। सिर और मुंह में गंभीर चोटें आयी है। स्थानीय लोगों की मदद से तीन पहिया वाहन टेंपो से उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।मौके पर पहुंचे दीवानगंज चैकी के उपनिरीक्षक अमित मिश्रा ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी और बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है परिजन वहीं पर पहुंचे। घटना कंधई थाना क्षेत्र के दारिमाधव गांव एचपी गैस गोदाम के पास रविवार की दोपहर 1 बजे की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पटटी,प्रतापगढ़ । बाइक से अपने ननिहाल जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर चिलबिला-पट्टी मार्ग के किनारे टेलीफोन विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के भनईपुर गांव निवासी अभिषेक यादव उम्र 21 वर्ष उर्फ बॉबी यादव पुत्र गिरधारी लाल कधंई थाना क्षेत्र के दारिमाधव गांव के पास मिलाप एचपी गैस गोदाम के पास टेलीफोन विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर चली गई जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। सिर और मुंह में गंभीर चोटें आयी है। स्थानीय लोगों की मदद से तीन पहिया वाहन टेंपो से उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।मौके पर पहुंचे दीवानगंज चैकी के उपनिरीक्षक अमित मिश्रा ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी और बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है परिजन वहीं पर पहुंचे। घटना कंधई थाना क्षेत्र के दारिमाधव गांव एचपी गैस गोदाम के पास रविवार की दोपहर 1 बजे की है।

Leave a Comment