V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मारपीट कर मत पेटी लूटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पट्टी,प्रतापगढ़। कंधई इलाके के चक मझानीपुर पर मतदान खत्म होने के पश्चात मत पेटी जमा करने जा रहे पीठासीन अधिकारी से मारपीट कर मत पेटी लूटी गई थी और उसे कुएं में फेंक दिया गया था। जिसे पुलिस ने कुएं से बरामद किया था।मामले मे पीठासीन अधिकारी की तहरीर  पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रखा था।  बीते एक माह से आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर कंधई पुलिस को कामयाबी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मत पेटी लूटने के मुख्य आरोपी इबरार को पुलिस ने दबोच लिया है मुकदमे की विवेचना कंधई थाना अध्यक्ष नीरज वालिया द्वारा की जा रही थी। उन्होंने आरोपी को इलाके महुली बाजार से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है पुलिस आरोपी से पूछताछ के पश्चात दर्ज मुकदमे में जेल भेजेगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पट्टी,प्रतापगढ़। कंधई इलाके के चक मझानीपुर पर मतदान खत्म होने के पश्चात मत पेटी जमा करने जा रहे पीठासीन अधिकारी से मारपीट कर मत पेटी लूटी गई थी और उसे कुएं में फेंक दिया गया था। जिसे पुलिस ने कुएं से बरामद किया था।मामले मे पीठासीन अधिकारी की तहरीर  पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रखा था।  बीते एक माह से आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर कंधई पुलिस को कामयाबी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मत पेटी लूटने के मुख्य आरोपी इबरार को पुलिस ने दबोच लिया है मुकदमे की विवेचना कंधई थाना अध्यक्ष नीरज वालिया द्वारा की जा रही थी। उन्होंने आरोपी को इलाके महुली बाजार से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है पुलिस आरोपी से पूछताछ के पश्चात दर्ज मुकदमे में जेल भेजेगी।

Leave a Comment