V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरो ने घर में घुसकर लाखो के जेवरात उड़ाए

 मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायमेदी में बीती रात पीछे का दरवाजा तोडकर घर में घुसे अज्ञात चोर लाखो रूपए का जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सरायमेदी गांव निवासी उदयराज शुक्ला पुत्र राम लखन शुक्ला बीती रात परिजनों के साथ दरवाजे पर सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद कमरे का भी दरवाजा तोड दिया। साथ ही कमरे में रखा सोने की चेन, हार, लाकेट, पायलव झुमका समेत लाखो रूपए का जेवरात उठा ले गए। आज भोर में जब बूंदाबांदी होने लगी तो परिजन जाग गए। परिजन जब घर के अंदर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला तथा पीछे का दरवाजा टूटा देख सन्न रह गए। कमरे में सामान भी बिखरा हुआ था। खोजबीन करने पर लाखो रूपए के जेवरात चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

 मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायमेदी में बीती रात पीछे का दरवाजा तोडकर घर में घुसे अज्ञात चोर लाखो रूपए का जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सरायमेदी गांव निवासी उदयराज शुक्ला पुत्र राम लखन शुक्ला बीती रात परिजनों के साथ दरवाजे पर सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद कमरे का भी दरवाजा तोड दिया। साथ ही कमरे में रखा सोने की चेन, हार, लाकेट, पायलव झुमका समेत लाखो रूपए का जेवरात उठा ले गए। आज भोर में जब बूंदाबांदी होने लगी तो परिजन जाग गए। परिजन जब घर के अंदर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला तथा पीछे का दरवाजा टूटा देख सन्न रह गए। कमरे में सामान भी बिखरा हुआ था। खोजबीन करने पर लाखो रूपए के जेवरात चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment