V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शादी का झांसा देकर छत पर सो रही युवती से किया दुष्कर्म

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, कर रही जांच

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव अगई में छत पर सो रही युवती से पड़ोसी युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ पहले भी कई बार दुष्कर्म कर चुका है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच कर रही है। अगई गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 28 अप्रैल की रात्रि में करीब 11 बजे उसकी पुत्री घर की छत पर सो रही थी। उसी समय पड़ोस का एक युवक छत पर पहुंच गया। साथ ही उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। वही युवक के जाने के बाद पीड़िता ने मां को घटना से अवगत कराया। उसने मां से बताया कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी युवक उसके साथ पहले भी कई बार दुष्कर्म कर चुका है। वह लोकलाज के भय से अब तक चुप रही। साथ ही उसने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक इरफान निवासी गांव अगई के खिलाफ दुष्कर्म तथा जानलेवा धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में कोतवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, कर रही जांच

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव अगई में छत पर सो रही युवती से पड़ोसी युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ पहले भी कई बार दुष्कर्म कर चुका है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच कर रही है। अगई गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 28 अप्रैल की रात्रि में करीब 11 बजे उसकी पुत्री घर की छत पर सो रही थी। उसी समय पड़ोस का एक युवक छत पर पहुंच गया। साथ ही उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। वही युवक के जाने के बाद पीड़िता ने मां को घटना से अवगत कराया। उसने मां से बताया कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी युवक उसके साथ पहले भी कई बार दुष्कर्म कर चुका है। वह लोकलाज के भय से अब तक चुप रही। साथ ही उसने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक इरफान निवासी गांव अगई के खिलाफ दुष्कर्म तथा जानलेवा धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में कोतवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment