V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरी की बाइक समेत चार गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना की पुलिस चोरी की बाइक समेत चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में दबिश डाल रही है। थानाध्यक्ष उदयपुर सतेन्द्र कुमार राय सोमवार की रात में करीब दो बजे अपने हमराहियों के साथ गस्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर ने जानकारी दिया कि बलभद्र इंटर कालेज राहाटीकर के पास कुछ संदिग्ध लोग बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने आनन फानन में वहां पर पहुंचकर संदिग्धो को घेर लिया। साथ ही आरोपियों सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता निवासी जोगापुर, मो. हबीब पुत्र मो. सब्बीर निवासी दिकतन का पुरवा, चन्द्र प्रताप सिंह पुत्र विशंभर सिंह निवासी गांव खानीपुर एवं शनि यादव पुत्र देवता प्रसाद यादव निवासी पूरे सुबेदार को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए लोगो ने भागे आरोपी का नाम मिक्कू उर्फ सन्नाद पुत्र सुण्डी निवासी गांव पूरे कुरेसी राहाटीकर बताया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद किया। साथ ही चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। जबकि पुलिस द्वारा भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश डाली जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना की पुलिस चोरी की बाइक समेत चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में दबिश डाल रही है। थानाध्यक्ष उदयपुर सतेन्द्र कुमार राय सोमवार की रात में करीब दो बजे अपने हमराहियों के साथ गस्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर ने जानकारी दिया कि बलभद्र इंटर कालेज राहाटीकर के पास कुछ संदिग्ध लोग बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने आनन फानन में वहां पर पहुंचकर संदिग्धो को घेर लिया। साथ ही आरोपियों सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता निवासी जोगापुर, मो. हबीब पुत्र मो. सब्बीर निवासी दिकतन का पुरवा, चन्द्र प्रताप सिंह पुत्र विशंभर सिंह निवासी गांव खानीपुर एवं शनि यादव पुत्र देवता प्रसाद यादव निवासी पूरे सुबेदार को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए लोगो ने भागे आरोपी का नाम मिक्कू उर्फ सन्नाद पुत्र सुण्डी निवासी गांव पूरे कुरेसी राहाटीकर बताया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद किया। साथ ही चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। जबकि पुलिस द्वारा भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश डाली जा रही है।

Leave a Comment