अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के साथ राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शन नगर का निरीक्षण किया। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह से चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ की उपस्थिति व उनके द्वारा विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण करने की स्थिति व उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा समस्त भर्ती मरीजों का विशेष ध्यान रखने , उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं , परामर्श , ससमय गुणवत्तापूर्ण भोजन आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम ने चिकित्सकों द्वारा वार्डों के भ्रमण की स्थिति व वार्डों में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं का वार्डों के बाहर से निरीक्षण किया। समस्त चिकित्सकों व स्टॉफ की उनके ड्यूटी पॉइंट पर समय से उपस्थित सुनिश्चित कराने व नियमित मॉनिटरिंग हेतु सीएमओ डॉ. घनश्यान सिंह को निर्देशित किया। डीएम ने प्राचार्य को प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट में स्थापित स्क्रीनिंग क्षेत्र-1 में 24 घंटे चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने व उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही कहा कि किसी भी मरीज के चिकित्सालय में आने पर उसे शीघ्रातिशीघ्र चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जाए। डीएम ने क्षेत्राधिकारी को स्क्रीनिंग क्षेत्र के पास भी सुरक्षा हेतु पुलिस के जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सभी चिकित्सक एवं स्टाफ अपने-अपने कर्तव्यों का गंभीरता के साथ निर्वहन करें तथा प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा प्रदान कराएं।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

डीएम ने एल-2 में भर्ती मरीजों का जाना हाल सीएमओ , प्राचार्य व सीएमएस को दिए दिशा निर्देश
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के साथ राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शन नगर का निरीक्षण किया। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह से चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ की उपस्थिति व उनके द्वारा विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण करने की स्थिति व उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा समस्त भर्ती मरीजों का विशेष ध्यान रखने , उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं , परामर्श , ससमय गुणवत्तापूर्ण भोजन आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम ने चिकित्सकों द्वारा वार्डों के भ्रमण की स्थिति व वार्डों में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं का वार्डों के बाहर से निरीक्षण किया। समस्त चिकित्सकों व स्टॉफ की उनके ड्यूटी पॉइंट पर समय से उपस्थित सुनिश्चित कराने व नियमित मॉनिटरिंग हेतु सीएमओ डॉ. घनश्यान सिंह को निर्देशित किया। डीएम ने प्राचार्य को प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट में स्थापित स्क्रीनिंग क्षेत्र-1 में 24 घंटे चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने व उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही कहा कि किसी भी मरीज के चिकित्सालय में आने पर उसे शीघ्रातिशीघ्र चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जाए। डीएम ने क्षेत्राधिकारी को स्क्रीनिंग क्षेत्र के पास भी सुरक्षा हेतु पुलिस के जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सभी चिकित्सक एवं स्टाफ अपने-अपने कर्तव्यों का गंभीरता के साथ निर्वहन करें तथा प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा प्रदान कराएं।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें