V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर में घुसकर चोरी की शिकायत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भगौरा निवासी शिवशंकर सिंह पुत्र रणविजय सिंह ने पड़ोसी पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में पीड़ित का आरोप है कि वह नौकरी के सिलसिले में बंगलौर शहर में रहता है। गांव में वृद्ध पिता रहते है। उन्हे सुनाई नहीं देता है। विगत 5 अप्रैल को रात मे करीब डेढ़ बजे मकान के अंदर से आहट सुनाई देने लगी। उठकर देखा तो गांव का एक व्यक्ति घर का सामान एकत्र कर रहा था। मुझे देखते ही वह सामान लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी को देखकर पहचान लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। भागते समय आरोपी का चप्पल छूट गया था। उसे पुलिस ने भी देखा था। पुलिस को घटना की नामजद तहरीर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भगौरा निवासी शिवशंकर सिंह पुत्र रणविजय सिंह ने पड़ोसी पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में पीड़ित का आरोप है कि वह नौकरी के सिलसिले में बंगलौर शहर में रहता है। गांव में वृद्ध पिता रहते है। उन्हे सुनाई नहीं देता है। विगत 5 अप्रैल को रात मे करीब डेढ़ बजे मकान के अंदर से आहट सुनाई देने लगी। उठकर देखा तो गांव का एक व्यक्ति घर का सामान एकत्र कर रहा था। मुझे देखते ही वह सामान लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी को देखकर पहचान लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। भागते समय आरोपी का चप्पल छूट गया था। उसे पुलिस ने भी देखा था। पुलिस को घटना की नामजद तहरीर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Comment