V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हादसे में एक की मौत, चार गंभीर

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर स्थित हीरो एजेंसी के सामने बुधवार की सुबह अनियंत्रित आटो रिक्शा सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक में घुस गया। हादसे में आटो रिक्शा में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। तीन अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताते है कि सिपाह की तरफ से करीब आठ बजे सवारियां बैठाकर ऑटो रिक्शा चालक विशेषरपुर की तरफ आ रहा था। हीरो बाइक एजेंसी के पास अचानक बेकाबू हो गया आटो रिक्शा सड़क किनारे बाएं पटरी पर खड़े गिट्टी लदे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। दुर्घटना में 45 संतोष कुमार निवासी कोहरौटी थाना खेतासराय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 65 वर्षीय  राम लखन यादव   निवासी महमूदपुर थाना बरसठी, 46 वर्षीय आशा देवी पत्नी जीत लाल निवासी ताखा शाहगंज, 38 वर्षीय  सचिन यादव  निवासी झुरिया अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर व 40 वर्षीय इंद्रदेव निवासी घमूचा बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घबराया चालक ट्रक लेकर शाहगंज की तरफ भाग गया। दुर्घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सचिन को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर स्थित हीरो एजेंसी के सामने बुधवार की सुबह अनियंत्रित आटो रिक्शा सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक में घुस गया। हादसे में आटो रिक्शा में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। तीन अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताते है कि सिपाह की तरफ से करीब आठ बजे सवारियां बैठाकर ऑटो रिक्शा चालक विशेषरपुर की तरफ आ रहा था। हीरो बाइक एजेंसी के पास अचानक बेकाबू हो गया आटो रिक्शा सड़क किनारे बाएं पटरी पर खड़े गिट्टी लदे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। दुर्घटना में 45 संतोष कुमार निवासी कोहरौटी थाना खेतासराय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 65 वर्षीय  राम लखन यादव   निवासी महमूदपुर थाना बरसठी, 46 वर्षीय आशा देवी पत्नी जीत लाल निवासी ताखा शाहगंज, 38 वर्षीय  सचिन यादव  निवासी झुरिया अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर व 40 वर्षीय इंद्रदेव निवासी घमूचा बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घबराया चालक ट्रक लेकर शाहगंज की तरफ भाग गया। दुर्घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सचिन को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Comment