V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शार्ट सर्किट से घर व गृहस्थी जलकर राख

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे बुधई का पुरवा में बीती रात बिजली की शार्ट सर्किट से एक व्यक्ति के घर में आग लगने से गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। पूरे बुधई का पुरवा निवासी राजेश सिंह के घर में बीती रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसी समय परिजन जाग गए तथा शोर मचाने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा समर्सिबल पम्प आदि चलाकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड कर्मी भी पहुंचे मगर तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। घटना में पीड़ित का घर एवं गृहस्थी जलकर खाक हो गई। साथ ही करीब ढाई लाख नुकसान का अनुमान लगाया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे बुधई का पुरवा में बीती रात बिजली की शार्ट सर्किट से एक व्यक्ति के घर में आग लगने से गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। पूरे बुधई का पुरवा निवासी राजेश सिंह के घर में बीती रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसी समय परिजन जाग गए तथा शोर मचाने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा समर्सिबल पम्प आदि चलाकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड कर्मी भी पहुंचे मगर तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। घटना में पीड़ित का घर एवं गृहस्थी जलकर खाक हो गई। साथ ही करीब ढाई लाख नुकसान का अनुमान लगाया है।

Leave a Comment