V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार की टक्कर से महिला की मौत पति व सास जख्मी, हालत नाजुक

दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देल्हूपुर मार्ग स्थित कछरा का पुल के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति व सास को गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के गांव होला का पुरवा सराय नाहरराय निवासी राजकुमार 28 पुत्र रामदेव पटेल आज सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी रीता पटेल 25 एवं मां शिवकुमारी 50 को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए जा रहा था। जब वह कछरा पुल के पास पहुंचा तो रानीगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार से टक्कर हो गई। इसमे तीनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलो को इलाज के लिए सीएचसी रानीगंज ले जाया गया। वहां पर तीनो की हालत नाजुक देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद तीनो को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डाक्टरो ने रीता पटेल को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजकुमर एवं उसकी मां शिवकुमारी को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। वहां पर दोनो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देल्हूपुर मार्ग स्थित कछरा का पुल के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति व सास को गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के गांव होला का पुरवा सराय नाहरराय निवासी राजकुमार 28 पुत्र रामदेव पटेल आज सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी रीता पटेल 25 एवं मां शिवकुमारी 50 को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए जा रहा था। जब वह कछरा पुल के पास पहुंचा तो रानीगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार से टक्कर हो गई। इसमे तीनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलो को इलाज के लिए सीएचसी रानीगंज ले जाया गया। वहां पर तीनो की हालत नाजुक देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद तीनो को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डाक्टरो ने रीता पटेल को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजकुमर एवं उसकी मां शिवकुमारी को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। वहां पर दोनो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment