V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चुनाव प्रचार कर रहे समर्थक एवं उसकी पत्नी को पीटा

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डांडी झलिहन में चुनाव प्रचार कर रहे समर्थक एवं उसकी पत्नी को कुछ लोगो ने पीटकर घायल कर दिया। उसने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। डांडी झलिहन गांव निवासी दीपक गौतम पुत्र शिव कुमार गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था। उसी समय गांव के दो लोग एक अन्य व्यक्ति के साथ दरवाजे पर आ धमके। साथ ही चुनाव प्रचार करने से मना करने लगे। इसका विरोध करने पर जाति सूचक गाली देते हुए पिटाई करने लगे। शोर सुनकर उसकी पत्नी ममता बीच बचाव करने पहुंची। हमलावरो ने उसे भी बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने तीन लोगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डांडी झलिहन में चुनाव प्रचार कर रहे समर्थक एवं उसकी पत्नी को कुछ लोगो ने पीटकर घायल कर दिया। उसने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। डांडी झलिहन गांव निवासी दीपक गौतम पुत्र शिव कुमार गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था। उसी समय गांव के दो लोग एक अन्य व्यक्ति के साथ दरवाजे पर आ धमके। साथ ही चुनाव प्रचार करने से मना करने लगे। इसका विरोध करने पर जाति सूचक गाली देते हुए पिटाई करने लगे। शोर सुनकर उसकी पत्नी ममता बीच बचाव करने पहुंची। हमलावरो ने उसे भी बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने तीन लोगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment