V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विद्यालय गयी छात्रा लापता, रिपोर्ट दर्ज

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज इलाके में कार्यक्रम में शामिल होने गई छात्र लापता हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला पुलिस चैकी अंतर्गत गांव बबुरिहा निवासी संतोष पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी भतीजी कोमल 17 जनपद रायबरेली के सलवन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लहुरेपुर स्थित विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा है। वह विगत 7 अप्रैल को विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से अभी तक घर वापस नहीं लौटी है। उसकी तलाश हर संभावित स्थानो पर की गई मगर कोई सुराग नहीं लग सका। इसके अलावा उसके साथ कोई अनहोनी घटना की संभावना भी बनी हुई है। इससे परिजन परेशान है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज इलाके में कार्यक्रम में शामिल होने गई छात्र लापता हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला पुलिस चैकी अंतर्गत गांव बबुरिहा निवासी संतोष पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी भतीजी कोमल 17 जनपद रायबरेली के सलवन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लहुरेपुर स्थित विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा है। वह विगत 7 अप्रैल को विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से अभी तक घर वापस नहीं लौटी है। उसकी तलाश हर संभावित स्थानो पर की गई मगर कोई सुराग नहीं लग सका। इसके अलावा उसके साथ कोई अनहोनी घटना की संभावना भी बनी हुई है। इससे परिजन परेशान है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment