V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रधान प्रत्याशी को मोबाइल पर दी जानलेवा धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। विकास खण्ड बिहार अंतर्गत थाना जेठवारा के ग्राम सभा सबलगढ़ डेरवा में प्रधान पद की महिला प्रत्याशी को पर्चा वापस लेने के लिए मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सबलगढ़ डेरवा ग्राम सभा निवासिनी रजिया बानो प्रधान पद की प्रत्याशी है। उन्होने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके देवर मो. सईद अहमद पुत्र मुर्तजा हुसेन सलमानी के मोबाइल नम्बर 8009462558 पर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नम्बर 1244734571 से सुबह 10 बजे फोन किया तथा गाली देते हुए कहा कि रजिया बानो से कहा कि पर्चा वापस ले अन्यथा पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। देवर ने फोन करने वाले का नाम पूंछा तो मां व बहन की गाली देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। विकास खण्ड बिहार अंतर्गत थाना जेठवारा के ग्राम सभा सबलगढ़ डेरवा में प्रधान पद की महिला प्रत्याशी को पर्चा वापस लेने के लिए मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सबलगढ़ डेरवा ग्राम सभा निवासिनी रजिया बानो प्रधान पद की प्रत्याशी है। उन्होने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके देवर मो. सईद अहमद पुत्र मुर्तजा हुसेन सलमानी के मोबाइल नम्बर 8009462558 पर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नम्बर 1244734571 से सुबह 10 बजे फोन किया तथा गाली देते हुए कहा कि रजिया बानो से कहा कि पर्चा वापस ले अन्यथा पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। देवर ने फोन करने वाले का नाम पूंछा तो मां व बहन की गाली देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment