V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दिल्ली में ट्रक चलाने गए युवक की मौत पर कोहराम

दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मुआर आधारगंज में ट्रक चलाने के लिए दिल्ली गए युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। उसका शव आज घर लाया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मुआर आधारगंज गांव निवासी पंकज तिवरी 32 पुत्र राजेन्द्र तिवारी दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता था। वह बुधवार को रात ट्रक लेकर मथुरा गया था। मथुरा में टायर पंचर हो जाने के कारण वह ट्रक की खिड़की से झांककर देखने लगा। उसी समय सामने से आ रही दूसरी ट्रक से टक्कर हो गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को इसकी जानकारी दी। साथ ही शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन आज उसका शव लेकर घर पहुंचे। उसका शव आने स परिजनों में जहां कोहराम मचा है। वही ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मुआर आधारगंज में ट्रक चलाने के लिए दिल्ली गए युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। उसका शव आज घर लाया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मुआर आधारगंज गांव निवासी पंकज तिवरी 32 पुत्र राजेन्द्र तिवारी दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता था। वह बुधवार को रात ट्रक लेकर मथुरा गया था। मथुरा में टायर पंचर हो जाने के कारण वह ट्रक की खिड़की से झांककर देखने लगा। उसी समय सामने से आ रही दूसरी ट्रक से टक्कर हो गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को इसकी जानकारी दी। साथ ही शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन आज उसका शव लेकर घर पहुंचे। उसका शव आने स परिजनों में जहां कोहराम मचा है। वही ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।

Leave a Comment