V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महुआ बिनने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

पट्टी,प्रतापगढ़। महुआ बिनने के विवाद में हुई मारपीट व गाली-गलौज पुलिस ने 10 लोगों का किया शांति भंग में चालान। आपको बता दें पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरे बसन गांव निवासी रियाज अहमद का आरोप है कि हरिपुर के रहने वाले सत्यनारायण यादव ने उनके एक भाई से जमीन का बैनामा लिया है जिस पर महुआ का पेड़ है और वह लोग बरसों से उसे बिनते चले आ रहे हैं। आरोप है कि इसी महुआ को बिनने को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह रियाज अहमद के परिवार के लोग गए तो उनका विरोध करने सत्यनारायण यादव के परिवार के लोग पहुंच गए, जिसको लेकर दोनों पक्षों में हल्की-फुल्की मारपीट व गाली-गलौज हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रियाज अहमद की तरफ से 7 लोगों को तथा सत्यनारायण की तरफ से 3 लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई जहां पर सभी का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पट्टी,प्रतापगढ़। महुआ बिनने के विवाद में हुई मारपीट व गाली-गलौज पुलिस ने 10 लोगों का किया शांति भंग में चालान। आपको बता दें पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरे बसन गांव निवासी रियाज अहमद का आरोप है कि हरिपुर के रहने वाले सत्यनारायण यादव ने उनके एक भाई से जमीन का बैनामा लिया है जिस पर महुआ का पेड़ है और वह लोग बरसों से उसे बिनते चले आ रहे हैं। आरोप है कि इसी महुआ को बिनने को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह रियाज अहमद के परिवार के लोग गए तो उनका विरोध करने सत्यनारायण यादव के परिवार के लोग पहुंच गए, जिसको लेकर दोनों पक्षों में हल्की-फुल्की मारपीट व गाली-गलौज हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रियाज अहमद की तरफ से 7 लोगों को तथा सत्यनारायण की तरफ से 3 लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई जहां पर सभी का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।

Leave a Comment