V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक का टायर फटने से, युवक खड़ी कंटेनर से भिड़ा हुई दर्दनाक मौत

कटरा मेदनीगंज,प्रतापगढ़ । नगर कोतवाली क्षेत्र के पांडे का पुरवा भुपियामऊ गांव निवासी देवेंद्र कुमार पांडे उर्फ सोनू पांडेय उम्र 37 वर्ष पुत्र अशोक कुमार पांडेय बीते सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब किसी कार्य से कटरा मेदनी गंज बाजार गये थे ,वापस लौटते समय लखनऊ वाराणसी हाईवे पर यथार्थ ढाबा के पास बाइक का अगला टायर फट जाने की वजह से बाई तरफ खड़ी कंटेनर में पीछे से जा भिड़ा जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को जानकारी दी घटना स्थल पर पहुंचे पत्नी सरिता तथा 9 वर्ष के बेटे रुद्रदेव के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया, हर कोई परिजनों को ढांढस बताते हुए नजर आए । घटना की सूचना पाकर भुपियामऊ चैकी इंचार्ज घनश्याम सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कटरा मेदनीगंज,प्रतापगढ़ । नगर कोतवाली क्षेत्र के पांडे का पुरवा भुपियामऊ गांव निवासी देवेंद्र कुमार पांडे उर्फ सोनू पांडेय उम्र 37 वर्ष पुत्र अशोक कुमार पांडेय बीते सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब किसी कार्य से कटरा मेदनी गंज बाजार गये थे ,वापस लौटते समय लखनऊ वाराणसी हाईवे पर यथार्थ ढाबा के पास बाइक का अगला टायर फट जाने की वजह से बाई तरफ खड़ी कंटेनर में पीछे से जा भिड़ा जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को जानकारी दी घटना स्थल पर पहुंचे पत्नी सरिता तथा 9 वर्ष के बेटे रुद्रदेव के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया, हर कोई परिजनों को ढांढस बताते हुए नजर आए । घटना की सूचना पाकर भुपियामऊ चैकी इंचार्ज घनश्याम सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया ।

Leave a Comment