Logo

दहियावां की बीडीसी सदस्य ने दिया इस्तीफा

होलागढ़ (प्रयागराज)। विकास खंड होलागढ़ के वार्ड संख्या 55 दहियावा द्वितीय की बीडीसी सदस्य निर्मला देवी पत्नी सौरभ कुमार सरोज ने अपने पद  से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। निर्मला देवी ने बताया कि उसका चयन शिक्षिका के पद पर हो गया है। इस कारण इस्तीफा दिया गया। ब्लाक प्रमुख राम फकीर ने बताया कि निर्मला का इस्तीफा स्वीकृत कर लिखित सूचना जिला में भेज दी गई। बता दें कि निर्मला देवी वर्ष 2021 में क्षेत्र पंचायत होलागढ़ में वार्ड संख्या 55 से निर्विरोध सदस्य बनी थीं। इस्तीफा देते समय निर्मला देवी, पूर्व प्रधान राम नारायण सरोज, अशोक यादव, धर्मेंद्र कैथवास, राजाराम, रबीन्द्र राजा, जयकरण आदि रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.