उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी बभनमई के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्याम नारायण उपाध्याय ने खादी आश्रम की स्थापना कर स्वावलंबन जगाने का कार्य किया था । सांसद ने कार्यक्रम के संयोजक संतोष पटेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के महोत्सवों का आयोजन कर लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा को भी एक नया आयाम दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जो परिकल्पना की गई है उस कार्य में इस प्रकार के महोत्सव कारगर साबित होंगे । इस अवसर पर बोलते हुए विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नगर के मध्य इस प्रकार का आयोजन कर निश्चित रूप से लाल किले की प्राचीर दीवार से प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए आह्वान को साकार करने में बल मिलेगा ।
उन्होंने महोत्सव में आए सभी व्यापारियों को सुरक्षित,भय मुक्त वातावरण देते हुए जनमानस की आकांक्षाओं के अनुरूप उन्हें उत्पाद उपलब्ध कराए जाने के लिए आए व्यापारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बेहतर एवं सामंजस्यपूर्ण वातावरण में वह कार्य करते हुये जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित करने का कार्य करें । इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ कुलश्रेष्ठ तिवारी ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों एवं छोटे-छोटे व्यापारियों के सस्ते और सुंदर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से प्रतापगढ़ का जनमानस आधिकारिक रूप से लाभान्वित हो इस बात के लिए हमें भी प्रयास करने का अवसर मिला है और इस अवसर का हम लोग भरपूर लाभ उठाएंगे । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह, विवेक उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, संतोष कुमार पटेल, अरविंद अग्रहरि, संतोष मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के नेता पंकज मिश्रा, अरुण मौर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































