कहा, भाजपा सरकार सर्वजन के विकास को लेकर है संकल्पित देश की विकसित यात्रा में सहभागी बनने के लिए लोगों ने ली शपथ मेजा
(प्रयागराज)। क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन में अतिथि रहे प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के सम्पूर्ण विकास के लिए संकल्पित है उसका असर हर क्षेत्र में अब दिखाई पड़ने लगा है। प्रधानमंत्री की राष्ट्र विकास की गारंटी से यह सब कुछ सम्भव हो पाया है श्री मिश्र ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ किसानों के लिए जनहित की लाभकारी योजनाएं संचालित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उंन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वैन के साथ उपस्थित लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।उंन्होने बताया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में देश निरंतर विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। सरकार की संचालित लाभकारी योजनाएँ जैसे विधवा विकलांग वृद्धा पेंशन , नि: शुल्क अनाज वितरण , प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना , आयुष्मान कार्ड लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।उंन्होने लोगों को देश हित में कर्तव्य निर्वहन की अपील की है। उन्होंने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि हम सभी भारत के विकास में अपना योगदान देंगे और कर्तव्य निभाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान इंद्र कुमार, सचिव भाग्यभूषण, पंचायत सहायक ज्ञानेश दुबे, राधा देवी, राजेश्वरी प्रसाद एस एम सी अध्यक्ष, नागेंद्र कुमार सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, श्यामलाल कोल, राम प्रवेश, मोहितलाल व प्रेम बहादुर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































