जनता दरबार में राजा भैया लगातार सुन रहे जनता की समस्या
कुंडा प्रतापगढ़। जनता दरबार में लगातार राजा भैया जन समस्याओं को सुनकर तुरंत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को निर्देशित कर रहे हैं। गुरुवार को राजभवन बेंती में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया जनता दरबार में आए हुए लोगों की लगातार दूसरे दिन जन समस्याओं को सुनकर गंभीरता से लेते हुए कुछ मामलों में तत्काल निस्तारण किया गया कुछ मामलों में जनप्रतिनिधियों को व अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान विधायक बाबागंज विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज, पूर्व प्रमुख बिहार प्रफुल्ल सिंह डब्बू , विजय पांडेय डीहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत हीरागंज ग्राम प्रधान उतरार विनोद यादव, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट अरविंद त्रिपाठी पंकज महेवा मलाकिया, वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय समेत हजारों लोग मौजूद रहे।