V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में युवक को पीटा तमंचे से फायर कर फैलाई दहशत दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा बाजार में रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद को लेकर दबंग चालक ने युवक को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही तमंचे से फायर करके दहशत फैला दिया तथा धमकी दी। घटन की तहरीर पुलिस को दी गई है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दुन्दा का पुरवा भावनपुर डेरवा निवासी आशुतोष मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्र आज अपने बहिन बहनोई को अपने वाहन पर बैठाकर उनके घर डेरवा छोड़ने जा रहा था। रास्ते में गांव पूरे रमजान निवासी चालक ने अपना ट्रैक्टर खड़ा कर रखा था। आशुतोष की बहन ने ट्रैक्टर को रास्ते से हटाने के लिए कहा तो चालक गाली गलौज के साथ ही धमकाने लगा। शोर सुनकर तमाम लोग पहुंचे तथा मामला शांत करा दिया। इसके बाद उसके बहन बहनोई वाहन से उतरकर पैदल घर चले गए। आशुतोष अपने साथी के साथ घर लौटने लगा। उधर चालक ने पुनः रास्ते में ट्रैक्टर लगा दिया था। इसका विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक एवं उसके साथी ने आशुतोष एवं उसके साथी को पीटना शुरू कर दिया। आशुतोष ने भागने का प्रयास किया तो चालक ने तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि उसे गोली नहीं लगी। फायर की आवाज सुनकर तमाम लोग पहुंचे तो मामला शांत हुआ। आशुतोष ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा बाजार में रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद को लेकर दबंग चालक ने युवक को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही तमंचे से फायर करके दहशत फैला दिया तथा धमकी दी। घटन की तहरीर पुलिस को दी गई है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दुन्दा का पुरवा भावनपुर डेरवा निवासी आशुतोष मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्र आज अपने बहिन बहनोई को अपने वाहन पर बैठाकर उनके घर डेरवा छोड़ने जा रहा था। रास्ते में गांव पूरे रमजान निवासी चालक ने अपना ट्रैक्टर खड़ा कर रखा था। आशुतोष की बहन ने ट्रैक्टर को रास्ते से हटाने के लिए कहा तो चालक गाली गलौज के साथ ही धमकाने लगा। शोर सुनकर तमाम लोग पहुंचे तथा मामला शांत करा दिया। इसके बाद उसके बहन बहनोई वाहन से उतरकर पैदल घर चले गए। आशुतोष अपने साथी के साथ घर लौटने लगा। उधर चालक ने पुनः रास्ते में ट्रैक्टर लगा दिया था। इसका विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक एवं उसके साथी ने आशुतोष एवं उसके साथी को पीटना शुरू कर दिया। आशुतोष ने भागने का प्रयास किया तो चालक ने तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि उसे गोली नहीं लगी। फायर की आवाज सुनकर तमाम लोग पहुंचे तो मामला शांत हुआ। आशुतोष ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

Leave a Comment