V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में महिला को घर में घुसकर पीटा, की तोड़फोड़

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव लाल मिश्र का पुरवा अमांवा में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला को जमकर पीटा तथा तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। लाल मिश्र का पुरवा अमांवा निवासी देशराज मिश्रा की पत्नी नीता मिश्रा  ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 23 मार्च को शाम रंजिश के चलते गांव निवासी देवराज मिश्रा, नीलू, सिन्धू व राहुल दरवाजे पर आ धमके। साथ ही घर में घुसकर उसे तथा परिजनों को पीटने लगे। उक्त लोगो ने गाली गलौज करते हुए चश्मा, मोबाइल तथा कई कीमती सामान तोड़कर नष्ट कर दिया। उक्त लोगो ने घर में घण्टो ताण्डव किया। उनकी पिटाई से वह बेहोश हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवराज समेत चार लोगो के खिलाु विभिन्न धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव लाल मिश्र का पुरवा अमांवा में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला को जमकर पीटा तथा तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। लाल मिश्र का पुरवा अमांवा निवासी देशराज मिश्रा की पत्नी नीता मिश्रा  ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 23 मार्च को शाम रंजिश के चलते गांव निवासी देवराज मिश्रा, नीलू, सिन्धू व राहुल दरवाजे पर आ धमके। साथ ही घर में घुसकर उसे तथा परिजनों को पीटने लगे। उक्त लोगो ने गाली गलौज करते हुए चश्मा, मोबाइल तथा कई कीमती सामान तोड़कर नष्ट कर दिया। उक्त लोगो ने घर में घण्टो ताण्डव किया। उनकी पिटाई से वह बेहोश हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवराज समेत चार लोगो के खिलाु विभिन्न धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Leave a Comment