V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेटे ने साथी संग मां का जेवर उड़ाया

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सबलगढ़ डेरवा में एक किशोर ने अपने साथी संग मिलकर मां का जेवर उड़ा दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। खबर लिखे जाने तक जेवर की बरामदगी नहीं हुई है। सबलगढ़ डेरवा निवासी अजय कुमार अग्रहरि पुत्र गिरधारी लाल अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका लड़का गोलू 14 ने गांव निवासी अपने साथी हिमांशु 15  पुत्र अजय पटवा के साथ मिलकर पत्नी मीरा देवी की करधनी, चांदी का पायल एवं सोने का झुमका चोरी कर लिया। घटना 23 मार्च की है। उसी दिन चोरी की जानकारी भी हो गई थी। उधर बेटा एवं उसके साथी जेवर के बारे में कुछ बता नहीं रहे है। उसे बचे दिया या किसी को दे दिया। यह बता नहीं रहे है। ऐसे में पीड़ित पिता ने आज बेटे एवं उसके साथी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सबलगढ़ डेरवा में एक किशोर ने अपने साथी संग मिलकर मां का जेवर उड़ा दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। खबर लिखे जाने तक जेवर की बरामदगी नहीं हुई है। सबलगढ़ डेरवा निवासी अजय कुमार अग्रहरि पुत्र गिरधारी लाल अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका लड़का गोलू 14 ने गांव निवासी अपने साथी हिमांशु 15  पुत्र अजय पटवा के साथ मिलकर पत्नी मीरा देवी की करधनी, चांदी का पायल एवं सोने का झुमका चोरी कर लिया। घटना 23 मार्च की है। उसी दिन चोरी की जानकारी भी हो गई थी। उधर बेटा एवं उसके साथी जेवर के बारे में कुछ बता नहीं रहे है। उसे बचे दिया या किसी को दे दिया। यह बता नहीं रहे है। ऐसे में पीड़ित पिता ने आज बेटे एवं उसके साथी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment