V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

परिवार मिलन कार्यक्रम में गीत-नृत्य एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज। संस्कार भारती प्रयाग विभाग के तत्वावधान में दीपावली परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज महानगर, विश्वविद्यालय तथा जिला इकाई ने सहभाग किया।
महानगर इकाई के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विभाग संयोजक सुशील राय ने अतिथिगण का स्वागत किया।संतोष पांडेय की शिष्यओं गरिमा अनुरागी तथा कोमल यादव सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ कवि शम्भूनाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में योगेन्द्र कुमार मिश्र “विश्वबन्धु”, जितेन्द्र मिश्र जलज, अभिषेक केसरवानी आदि कविगण ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं का भाव-विभोर कर दिया। कवि- गोष्ठी का गरिमापूर्ण संचालन समर्थ शुक्ल तथा कार्यक्रम का धनंजय शाश्वत ने किया। आभार ज्ञापन जिला इकाई अध्यक्ष गिरिजा शंकर मिश्र राजन ने किया।
कार्यक्रम में एडिशनल जनरल एडवोकेट अशोक मेहता, निरंकार त्रिपाठी, धनेन्द्र शर्मा, एचसी शर्मा, बीके सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रांत के विमल प्रकाश,सुरेश अग्रवाल, परशुराम अखाड़ा के संत सुदर्शन, कौशांबी के अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह, महानगर इकाई के मंत्री विभव शंकर मिश्र, नाट्य जगत के आलोक नैयर आदि विशिष्ट जन उपस्थित रहे।