V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संविधान दिवस पर बाबा साहब को किया नमन

प्रयागराज। सिकंदरा में संविधान दिवस पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा संविधान सभा के सभी सदस्य व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए मनाया गयाइस अवसर पर कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य अशफाक अहमद ने कहा कि हमारा देश जब 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। तब हमारे देश के पास अपना कोई संविधान नहीं था। संविधान के बगैर देश नहीं चलाया जा सकता था। इसलिए इसको बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू, डा.राजेंद्र प्रसाद, डा.भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि सभा के प्रमुख सदस्य थे। संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डा.भीमराव अंबेडकर थे इसलिए उन्हें संविधान निर्माता कहा जाता हैं। इस संविधान को बनाने के लिए 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लग गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.जगत नारायण सिंह ने कहा कि कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्म व जातियों की भारत 140 करोड़ की आबादी को एक देश के तहत जोड़ता हैं।
इस अवसर पर रश्मिता दुबे, मोहम्मद सद्दाम समाजसेवी, अरविंद पाल, समीर गौतम, मोहम्मद फारूक, इश्तियाक अहमद, रामचंद्र पटेल, विनोद विश्वकर्मा, अमन मिश्रा, मोहम्मद शमीम, डा.अमित कुमार विश्वकर्मा, चन्द्र भान विश्वकर्मा, माधव सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।