प्रयागराज। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत रविवार को संगम सभागार में चल रहे विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए आगामी निर्वाचन में प्रयोग में लायी जाने वाली मतदाता सूची को सभी पहलूओं से त्रुटि रहित एवं शुद्ध बनाये जाने के सम्बंध में उनके सुझाव प्राप्त करते हुए उनसे सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की। मण्डलायुक्त ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान की तिथियों पर बीएलओ को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। बैठक में बताया गया कि आगामी 02 और 03 दिसम्बर को भी पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथियां रहेंगी। बैठक में बताया गया कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर तक एवं निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जायेगा। मतदाता सूची में नये मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6, एन0आर0आई0 मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6 ए, मतदाता सूची में नाम विलोपित करने के लिए फार्म-7 एवं मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं की प्रविष्टियों में संशोधन व डुप्लीकेट के लिए फार्म-8 निर्धारित है। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, सभी एसडीएम, अपर नगर मैजिस्ट्रेट सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

प्रयागराज। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत रविवार को संगम सभागार में चल रहे विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए आगामी निर्वाचन में प्रयोग में लायी जाने वाली मतदाता सूची को सभी पहलूओं से त्रुटि रहित एवं शुद्ध बनाये जाने के सम्बंध में उनके सुझाव प्राप्त करते हुए उनसे सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की। मण्डलायुक्त ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान की तिथियों पर बीएलओ को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। बैठक में बताया गया कि आगामी 02 और 03 दिसम्बर को भी पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथियां रहेंगी। बैठक में बताया गया कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर तक एवं निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जायेगा। मतदाता सूची में नये मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6, एन0आर0आई0 मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6 ए, मतदाता सूची में नाम विलोपित करने के लिए फार्म-7 एवं मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं की प्रविष्टियों में संशोधन व डुप्लीकेट के लिए फार्म-8 निर्धारित है। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, सभी एसडीएम, अपर नगर मैजिस्ट्रेट सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें