प्रतापगढ़। ज्ञानोदय विद्या मंदिर जगदीशपुर बीरापुर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनायी गयी।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पंकज मिश्रा रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़ कर एक सामाजिक और देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी।मुख्य अतिथि पंकज मिश्र अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है इनको संस्कार के साथ अच्छी शिक्षा दीक्षा मिलनी चाहिये जो इस क्षेत्र में ज्ञानोदय विद्या मंदिर द्वारा दिया जा रहा है,शिक्षा और संस्कार से ही देश का विकास सम्भव है।आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय को जिस मदद की आवश्यकता हो मैं उसमें सहयोग करने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा साथ ही अपील किया कि अभिभावकों को भी मिलकर विद्यालय का सहयोग करना चाहिये जिससे बच्चे शिक्षित होकर अपने माता पिता के साथ विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।इस मौके विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाकांत तिवारी व संचालन प्रदीप पांडेय द्वारा किया गया। उक्त मौके पर सूरज त्रिपाठी,अवनीश तिवारी,गुड्डान शुक्ला,अशोक मिश्रा,विनोद पांडेय,मुन्ना पण्डेय समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग व अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर तिवारी ने आये हुये सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें