लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही हैं केंद्र और प्रदेश की सरकारें – कविता पटेल
होलागढ़ (प्रयागराज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होलागढ़ में रविवार को आयुष्मान भव के तहत स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन भाजपा गंगापार के जिला अध्यक्ष कविता पटेल और विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने एक साथ फीता काटकर किया। कविता पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों, बुजुर्गों और युवाओं को किसी भी तरह की बीमारी न हो इसका प्रबंध मेला के माध्यम से किया है। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने सभी स्टाल का अवलोकन कर सही इलाज करने की हिदायत दी।मेला के प्रभारी / चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेला में जिला और सीएचसी स्तर के मेडिकल टाइम द्वारा दवाओ का स्टाल लगाकर निःशुल्क इलाज किया जा रहा।मेला में कुल 385 लोगों ने पंजीकरण कराया।मेला में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी, संजय द्विवेदी,उमेश तिवारी,अनिल कुमार मिश्र, शिव शंकर मिश्र,बीपीएम आशुतोष मिश्र सहित स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































