V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वॉलीबाल में उरुवा टीम ने जीता गोल्ड मेडल

प्रोत्साहन के लिए दिया गया इक्यावन हजार नगदी
जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा में मेजा ब्लॉक की  टीम बनी उपविजेता
मेजा (प्रयागराज)। स्थानीय गाँव सोरांव पातीं के खिलाड़ियों ने वॉलीबाल खेल में विकास खंड उरुवा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, सांसद खेल स्पर्धा की जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में अव्वल रही। विजेता टीम को गोल्ड मेडल के साथ 51 हजार रुपए नगद पुरस्कार को दिए गए हैं।
 बता दें कि ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा में संपन्न हुई थी,जिसमें सोरांव यूथ क्लब के खिलाड़ियों ने उरुवा ब्लॉक में जीत दर्ज की थी। जिला स्तर पर विकास खंड उरुवा की इस टीम ने प्रतिनिधित्व करते हुए स्थानीय सिविल लाइंस स्थित शहर क्षेत्र के के.पी.इंटर कॉलेज प्रयागराज में आयोजित जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के सेमीफाइनल मैच में नगर दक्षिण क्षेत्र की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।  जिला स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ब्लॉक मेजा की टीम के साथ खेला गया। जिसमें ब्लॉक उरुवा की टीम ने ब्लॉक मेजा की टीम को 10 – 15, 15 – 11 और 15 – 8 अंकों से पराजित कर सांसद इलाहाबाद द्वारा घोषित 51000 रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। उप विजेता मेजा की टीम को 31 हजार नगद के साथ ट्राफी प्रदान की गई। उक्त अवसर पर जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के सचिव आर.पी.शुक्ला, प्रभारी आशीष मिश्रा ‘मुन्ना भैया’, मेजा ब्लॉक प्रभारी अमरेश तिवारी, जिला खेल अधिकारी म्योहाल संदीप गुप्ता, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी जॉर्डन.एच.नाथ व जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष प्रभात राय आदि लोग उपस्थित रहे। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने विजेता टीम को बधाई दी।