V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

प्रयागराज। राष्ट्रीय कवि संगम की प्रयागराज इकाई द्वारा चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल नारायण अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम काशी प्रांत, अध्यक्ष साहित्यकार डा० विजयानंद व डा० वीरेंद्र तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन डा० नीलिमा मिश्रा अध्यक्ष प्रयागराज इकाई और संयोजन निखिलेश मालवीय मंत्री प्रयागराज इकाई ने किया। सर्वप्रथम आज़ाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन पंडित राकेश मालवीय, मुस्कान ने किया। डॉ. उमेश श्रीवास्तव, गीता सिंह, ऋतु पांडेय, चेतना चितेरी, देवी प्रसाद पांडे, अरुण कुमार पाण्डेय, किशोर, गंगा प्रसाद मासूम, बबलू सिंह, पाल पयागी,  डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, अंबुज उषा नंदन, इरशाद अवधी, कमला प्रसाद गिरि, आजाद कृष्ण, निखिलेश मालवीय ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत और अन्य रचनाएँ प्रस्तुत करके गोष्ठी में चार चाँद लगा दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीलिमा मिश्रा ने किया।