V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खेल स्पर्धा के माध्यम से देश को मिलेंगे मेधावी खिलाड़ी: सांसद रीता जोशी

छः दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का हुआ जोरदार शुभारंभ
प्रयागराज। 21 नवंबर से लेकर 26 नवंबर 2023 तक चलने वाली 6 दिवसीय इलाहाबाद लोकसभा सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन का शुभारंभ आर्य कन्या इंटर कॉलेज चौराहे से सांसद रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर किया। जिसमें सांसद प्रो जोशी रैली में स्वयं सम्मिलित रहीं। इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए विभिन्न स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा एक ओपन जीप पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल रहे जो युवाओं का अभिवादन रास्ते भर करते रहे। यह रैली आर्य कन्या डिग्री कॉलेज से शुभारंभ होकर सती शाह चौराहे से होते हुए के एन काटजू इंटर कॉलेज की प्रांगण में पहुंची जहां पर सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी एवं महापौर गणेश केसरवानी ने तिरंगा गुब्बारों के समूह को आकाश में उड़ा कर खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने खेल स्पर्धा में भाग लेने आए सभी प्रतिभागियों एवं छात्र छात्राओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण पैदा हो और आने वाले समय में देश के लिए मेधावी खिलाड़ी तैयार हो सकें। जिससे कि हमारे देश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल की दुनिया में भारत का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारे देश की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की आवश्यकता है। सांसद खेल स्पर्धा में 147 टीमों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 16 से 25 वर्ष के आयु के युवाओं के लिए खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है।
आयोजन का सफल संचालन श्रीमती रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रयागराज के महापौर गणेश केसवानी, आर्य कन्या इंटर एवं डिग्री कॉलेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल के साथ महानगर भाजपा के पदाधिकारीगण, पार्षद किरन जायसवाल, पार्षद मुकेश कसेरा, पार्षद आकाश सोनकर पार्षद सुनीता चोपड़ा, पार्षद नीरज गुप्ता, पार्षद रूद्र सेन जायसवाल, संत प्रसाद पाण्डेय राजेश त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, विजय पुरस्वानी, मनु कक्कड़, गिरीजेश मिश्रा, राजन शुक्ला, आदि सकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।