V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संगम क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान, किया गंगा आरती

प्रयागराज। कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा- प्रथम) द्वारा 16 से 23 नवम्बर तक आयोजित आडिट सप्ताह के तहत मंगलवार को प्रधान महालेखाकार राम हित के नेतृत्व में संगम क्षेत्र में निकट गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान, हरिहर गंगा आरती, गंगा घाट का सफाई कार्य किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान महालेखाकार ने सामाजिक परिप्रेक्ष्य में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में वरिष्ठ उपमहालेखाकार सुरेन्द्र कुमार एवं धन लक्ष्मी चौरसिया, उपमहालेखाकार अवनीन्द्र कुमार, श्रेयांस सिंह एवं राजकुमार तथा निदेशक राजेंद्र कुमार के साथ प्रधान महालेखाकार कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुये। यह जानकारी प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा- प्रथम) उत्तर प्रदेश कार्यालय के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने दी है।