51 महिलाओ को किया गया सम्मानित
प्रयागराज। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म का महापर्व छठ पर्व, छठ पूजा सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा शिव मंदिर घाट में धूम धाम से मनाया गया। 19 नवम्बर को इसी दिन स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम महिला नारी शक्ति महारानी रानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिवस भी मनाया गया।
इस अवसर पर 51महिलाओ का सम्मान मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, शिव महाराज प्रधान पुजारी विन्ध्वासिनी मंदिर विन्ध्याचल, पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद माननीय डा० बृजलाल, पूर्व डीजीपी सूर्य कुमार शुक्ला एवं ओम ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय संरक्षक नम्रता पाठक के द्वारा किया गया। छठ पूजा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों व ओम ब्राह्मण महासभा की ब्राण्ड एम्बेसडर राष्ट्रीय नृत्यांगना अंकिता बाजपेई का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मण्डल ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छठ पूजा व सांस्कृतिक उत्थान समिति के संस्थापक धनंजय द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, अध्यक्ष अवधेश नरायन राय, कोषाध्यक्ष हीरालाल यादव, किरन शर्मा, रचना तिवारी, अरविंद मिश्रा, सच्चिदानंद पाठक, राजेन्द्र पाण्डे, के. सी. तिवारी, मनु सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़ चढ़ कर योगदान दिया।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































